Tanya Singh Suicide Case Update : 20 फरवरी 2024 को सूरत की फेमस मॉडल और डिजाइनर तानिया सिंह ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। जिसमें आईपीएल स्टार और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया था। अब तानिया सिंह की मौत के बाद उनकी लंदन वाली दोस्त ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि एक समय तक अभिषेक शर्मा और तानिया सिंह रिलेशनशिप में थे।
एक साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। जिसकी वजह से तानिया काफी परेशान थी। वह भगवान से बार बार यहीं दुआ करती थी कि अभिषेक उनकी लाइफ में वापस आ जाए। अब तानिया सुलाइड केस में तानिया की लंदन वाली फ्रेंड की एंट्री हुई है।
उस रात तानिया ने की थीं तीन लोगों से फोन पर बात
तानिया की फीमेल दोस्त ने नाम नहीं बताने की शर्त में पर मीडिया को बताया कि तानिया ने आत्महत्या करने से पहले तीन लोगों से बात की थीं। जिसमें से एक उनके कनाडा में रहने वाले भाई से बात हुई थी। वहीं दूसरा व्यक्ति मितेश था जिसने तानिया से बात की थीं। यह बात खुद तानिया की लंदन वाली दोस्त ने बताई। उन्होंने बताया कि जब वह तानिया से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी तब उसके पास उसके कनाडा वाले भाई और मितेश का फोन आया था। पर उसने उनसे ज्यादा देर तक बात नहीं की थी। बता दें कि तानिया सिंह के दोस्त मितेश उनके साथ ही इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालता था।
उस रात काफी रोई थीं तानिया
तानिया की फीमेल फ्रेंड ने बताया कि जब वह तानिया से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं तब वह शुरुआत में नॉर्मल थी पर थोड़ी दे बात थोड़ी देर बात उसके चेहरे के हाव भाव बदल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने उससे पूछा था कि क्या हुआ है तब तानिया ने बताया कि वह थोड़ी परेशान हैं पर उसने इसपर कुछ खुलकर बात नहीं की थीं। हालांकि थोड़ी देर बात वह रोने लग गई थीं और उसने कहा कि अब उससे यह सब सहन नहीं हो रहा है। वह इस सब से तंग आ चुकी है।
अभिषेक शर्मा के ब्रेकअप से परेशान थी तानिया
तानिया के दोस्त ने बताया था कि वह अभिषेक शर्मा के साथ ब्रेकअप से परेशान थी। वह उसको वापस अपनी लाइफ में लाना चाहती थी। वह भगवान से यहीं दुआ करती थीं कि अभिषेक उनकी लाइफ में वापस आ जाए। हालांकि उन्होंने ब्रेकअप की वजह भी बताई और कहा कि किसी बात को लेकर अभिषेक ने तानिया को किसी बात को लेकर मना कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था।
अभिषेक शर्मा को किया था आखिरी कॉल
पुलिस सूत्रों ने तानिया सिंह की आत्महत्या के बाद बताया था कि तानिया ने आखिरी कॉल आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा को किया था। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक शर्मा से बात करने के लिए उन्हें समन किया था। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया था कि यह सिर्फ दोस्ती के नजरिए से उनसे पूछताछ होगी। वहीं अब तानिया की नई दोस्त की एंट्री के बाद यह मामला और फंसता दिखाई दे रहा है।