IPL 2024, Sunrisers hyderabad, star player Abhishek Sharma Summoned Police Model Tania Commits Suicide

IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, पुलिस केस में फंसा यह स्टार खिलाड़ी

Abhishek Sharma Summoned Police : सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को सूरत पुलिस ने मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में समन भेजा है। बता दें कि तानिया सिंह ने आत्महत्या से पहले आखिरी बार अभिषेक शर्मा से फोन पर बात की थी। जिसकी वजह से पुलिस उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।

भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद

विज्ञापन

Model Tania Commits Suicide : आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस फ्रेंचाइजी के एक खिलाड़ी पर सूरत पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। जिसके बाद इस खिलाड़ी की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरअसल 20 फरवरी की देर रात सूरत की फेमस मॉडल तानिया सिंह ने आत्महत्या कर ली। वहीं तानिया सिंह ने सुसाइड से पहले आखिरी बार कॉल पर बता सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से की थी। जिसके बाद सूरत पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक शर्मा को समन किया है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा से हुई थी आखिरी बार बात

तानिया सिंह 20 फरवरी की देर रात घर पहुंची थीं। जिसके बाद सुबह देखा गया तो वह मृत थीं। उन्होंने आत्महत्या से पहले आखिरी बार अभिषेक शर्मा से फोन पर बात की थी। जिसके वजह से पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस सूत्र ने बताया कि तानिया सिंह की कॉल डिलेस की जांच की जा रही है। जिसके बाद कई राज खुल सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस तानिया सिंह और अभिषेक शर्मा की प्रेम प्रसंग की दृष्टिकोण से पुछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि काफी समय से यह दोनों संपर्क में नहीं थे।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 2019 से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल 47 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 893 रन बनाए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं अब यहां से यह देखना होगा कि अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ती हैं या कम होती है। हर वह इस बार का सीजन मिस करते हैं तो इससे सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी को तगड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन थीं तानिया सिंह

28 साल तानिया सिंह सूरत की फेमस मॉडल थीं। रिपोर्ट की माने तो अभिषेक शर्मा और तानिया सिंह की पहली मुलाकात एक मैच के दौरान हुई थी। जब अभिषेक शर्मा वहां एक मैच खेलने के लिए गए थे। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। बता दें कि तानिया सिंह फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग में काम करती थीं। वहीं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहा करती थीं।उनके इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TS (@tanyadoe)

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ