मिचेल स्टार्क को ICC ने दिया बड़ा तोहफा, इंग्लैंड को चारों खाने किया था चित

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को आईसीसी ने बड़ा इनाम दिया है. स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर लताड़ लगाई थी. अब स्टार्क को दिसंबर 2025 के लिए आईसीसी ने बड़ा तोहफा दिया है. स्टार्क ने दो स्टार खिलाड़ियों को रेस में पछाड़ा भी है.

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक गेंदबाजी की थी. 5 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में स्टार्क ने अहम किरदार प्ले किया था. अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को आईसीसी की ओर से बड़ा इनाम मिला है.

विज्ञापन

आईसीसी ने दिया तोहफा

आईसीसी ने मिचेल स्टार्क को दिसंबर 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार दिया है. आईसीसी ने दिसंबर 2025 के लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया था. इन खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स जिन्होंने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक बनाया और जैकब डफी जिन्होंने वेस्टइंडीज पर न्यूजीलैंड की 2-0 से श्रृंखला जीत में 25 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

स्टार्क ने जताई खुशी

स्टार्क ने प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब हासिल करने के बाद कहा कि आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है, और इससे भी खास बात यह है कि यह घरेलू मैदान पर मिली शानदार एशेज सीरीज के बाद मिला है. घरेलू दर्शकों के सामने इतनी ऐतिहासिक सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाना एक ऐसा अनुभव है जिसे हम सभी लंबे समय तक संजोकर रखेंगे.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “एक टीम के रूप में हमने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है. अब हमारा ध्यान अगले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए उस गति को बनाए रखने पर है.”

स्टार्क का शानदार प्रदर्शन

स्टार्क ने एशेज सीरीज में खेले गए 5 मैच में 31 विकेट लिए थे. इस दौरान उन्होंने पहले और दूसरे मैच में 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे. पहले मैच की पहली पारी में तो स्टार्क ने 7 और दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे. इस तरह स्टार्क ने पहले मैच में 10 विकेट अपनी झोली में डाले थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ