विराट कोहली ने किया मना, फिर भी सिक्योरिटी ने फैन को जड़ा थप्पड़, बीच मैच हुए बवाल का वीडियो वायरल

Virat Kohli Fan Got Slapped: राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला हुआ. इस मैच में विराट कोहली के एक सुपर फैन का दखल हुआ. वो बीच मैदान विराट से मिलने आ गए. कोहली ने प्रशंसक के साथ कुछ गलत नहीं करने के लिए कहा था. इसके बावजूद सिक्योरिटी ने फैन पर हमला कर दिया. इसी का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Virat Kohli Fan Got Slapped

विराट के फैन पर जड़ा तमाचा

Virat Kohli Fan Got Slapped: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में दूसरा वनडे मैच हुआ. न्यूजीलैंड ने 3 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 पर ला खड़ा किया है. मैच के बीच का एक वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है, जहां एक फैन ग्राउंड में घुस गया और विराट कोहली से मिलने लगा. बाद में उस प्रशंसक को बाहर ले जाया गया और उनपर सिक्योरिटी ने हमला किया. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

विराट के मना करने के बावजूद फैन पर जड़ा गया तमाचा

राजकोट वनडे की दूसरी पारी में जब विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे, तो अचानक एक फैन ग्राउंड में घुस गया. उसने विराट कोहली को गले लगा लिया. उन्हें बाहर करने के लिए सिक्योरिटी ने मैदान पर एंट्री की. इसी बीच विराट ने इशारा करते हुए बोल दिया था कि फैन के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया जाए. इसके बावजूद जब उस सुपर फैन को ग्राउंड से बाहर ले जाया गया, तो सिक्योरिटी का गुस्सा देखने को मिला. विराट के उस प्रशंसक पर सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य ने थप्पड़ जड़ दिया.

विज्ञापन

आप मैच के बीच मचे बवाल का ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- U19 World Cup 2026: USA ने टीम इंडिया के खिलाफ उतारी ‘इंडिया 11’, पहले ही मैच में हो गया खेला!

विज्ञापन

राजकोट वनडे में विराट कोहली का बल्ला रहा खामोश

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. वडोदरा वनडे में विराट ने शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता. विराट ने 93 रनों की शानदार पारी खेली. ये विराट का लगातार पांचवां 50+ स्कोर रहा था. सभी को उम्मीद थी कि कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाएंगे.

कोहली की शुरुआत काफी अच्छी रही और उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौके के साथ 23 रन बना दिए थे. हालांकि, क्रिस क्लार्क की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में कोहली क्लीन बोल्ड हो गए. अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद कोहली अपनी इस शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ