हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद क्या हार्दिक पांड्या से छिन जाएगी कप्तानी? PBKS से मिली करारी शिकस्त के बाद उठे सवाल

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. यह मुंबई की इस सीजन लगातार चौथी हार है, जिसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन
Hardik Pandya

MI vs PBKS, Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में ही 198 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह मुंबई की इस सीजन 5 मैचों में लगातार चौथी हार है. इस हार के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग MI की कप्तानी बदलने की मांग कर रहे हैं.

क्या हार्दिक पांड्या से छिन जाएगी कप्तानी?

वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों 7 विकेट से करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं. आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद, मुंबई की टीम को लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है. मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉय्लस (RR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किग्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा. इसमें से दो मैच टीम ने अपने होम ग्राउंड पर हारे हैं. लगातार चार हार और टीम के खराब प्रदर्शन के कारण हार्दिक को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर हार्दिक की खूब आलोचना हो रही है और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है. आलोचकों का मानना है कि हार्दिक के कप्तानी फैसले टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रहे हैं. हालांकि, बीच सीजन हार्दिक से कप्तानी छीनी जाएगी या नहीं, इस पर MI टीम मैनेजमेंट फैसला करेगी. लेकिन मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव के रूप में एक विकल्प मौजूद है, जिन्होंने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर किया कब्जा

IPL में हार्दिक पांड्या का कप्तानी रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या आईपीएल में अब तक दो टीमों के लिए कप्तानी कर चुके हैं और दोनों टीमों के साथ उनका सफर बिल्कुल अलग रहा है. एक तरफ उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले सीजन में ट्रॉफी जीतने सफल रही, तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के साथ उनकी कप्तानी काफी चुनौतीपूर्ण रहा. हार्दिक को आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह MI का कप्तान बनाया गया था. हार्दिक ने आईपीएल में अब तक 63 मैचों में कप्तानी की है और 36 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 27 मैचों में हार मिली है. उनका जीत प्रतिशत करीब 58% का है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंची पंजाब किंग्स, खत्म हुई RCB की बादशाहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola