IPL 2026: क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर किया कब्जा
Quinton de Kock Record: मुंबई इंडियंस के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतकिय पारी खेली. इस पारी के दौरान डी कॉक ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

Quinton de Kock Breaks MS Dhoni Record: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा. इससे पहले डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस फिफ्टी के साथ ही डी कॉक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां जानिए IPL में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.
1. केएल राहुल
2 / 6आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल पहले नंबर पर काबिज हैं. राहुल ने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज IPL में कुल 31 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं.
2. क्विंटन डी कॉक
3 / 6साउथ अफ्रीका के विस्फोटक ओपनर क्विंटन डी कॉक अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. डी कॉक ने मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज IPL में 25 बार 50+ स्कोर बनाया है. PBKS के खिलाफ फिफ्टी लगाने के साथ ही उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.
3. एमएस धोनी
4 / 6चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं और IPL में 24 बार 50+ स्कोर बनाया है. हालांकि, धोनी की यह उपलब्धि खास है क्योंकि वह आमतौर पर निचले क्रम (नंबर 6 या 7) पर बल्लेबाजी करते हैं. फिनिशर के तौर पर इतने अधिक 50+ स्कोर बनाना उनकी महानता को दर्शाता है.
4. दिनेश कार्तिक
5 / 6पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है और शानदार प्रदर्शन किया है. कार्तिक मिडिल ऑर्डर और फिनिशर दोनों भूमिकाओं में सफल रहे हैं और बतौर विकेटकीपर IPL में 21 बार 50+ स्कोर बनाया
5. ऋषभ पंत
6 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजूद हैं. पंत ने भी आईपीएल में अब तक 21 बार 50+ स्कोर बनाया है और तेजी से इस खास लिस्ट में ऊपर बढ़ रहे हैं. पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सीजन में वह इस लिस्ट में टॉप पर भी पहुंच सकते हैं.