VIDEO: टी20 क्रिकेट में नहीं देखा होगा ऐसा मोमेंट, पिच पर गिरे दोनों बल्लेबाज फिर कोई नहीं हुआ रनआउट

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 में रायगढ़ रॉयल्स और कोल्हापुर टस्कर्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मैच के दौरान रायगढ़ के दो बल्लेबाज रन लेते समय आपस में भिड़कर पिच पर गिर गए थे, बावजूद इसके कोल्हापुर की टीम उनमें से किसी भी बल्लेबाज को रन आउट नहीं कर पाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MPL 2025

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025

Maharashtra Premier League 2025: इन दिनों भारत में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग खेली जा रही है। जिसका एलिमिनेटर मुकाबला रायगढ़ रॉयल्स और कोल्हापुर टस्कर्स के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला जो शायद ही आपने कभी टी20 क्रिकेट में देखा होगा। इस मोमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपको पहले बल्लेबाजों के लिए थोड़ा दुख होगा और फिर फील्डिंग टीम पर हंसी भी आएगी।

विज्ञापन

मैच का वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल मैच के दौरान जब रायगढ़ रॉयल्स के बल्लेबाज दूसरा रन के लिए पिच पर भाग रहे थे, दोनों बल्लेबाज आपस में भिड़कर गिर गए थे। ऐसे में फील्डिंग वाली टीम के पास किसी एक बल्लेबाज को रन आउट करने का मौका था। टक्कर लगने के बाद एक बल्लेबाज तो गेंदबाज की साइड दौड़कर क्रीज में घुस गया था, दूसरा बल्लेबाज कुछ देर पड़ा रहा लेकिन जब उसको मौका मिला वो भी विकेटकीपर की साइड दौड़ गया उसके साथ फील्डर ने गेंद को हाथ में उठाने के बाद दौड़कर स्टंप पर मारने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप पर न लगी और सीधे बाउंड्री पर चली गई। जिससे दोनों बल्लेबाज आउट होने से बच गए।

विज्ञापन

रायगढ़ रॉयल्स ने जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्हापुर टस्कर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। कोल्हापुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित बावने ने सबसे ज्यादा57 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सिद्धार्थ म्हात्रे ने 31, आनंद ने 26 और सचिन ने 23 रन बनाए थे। रायगढ़ रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीखिल कदम ने 4 ओवर में 35 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद 165 रन के लक्ष्य को रायगढ़ रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। रायगढ़ रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विक्की ओस्तवाल ने 54 गेंदों पर सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली थी, अपनी पारी के दौरान विक्की ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया था। इसके अलावा सीदेशवीर ने 34 गेंदों पर 39 और नीरज जोशी ने 27 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। रायगढ़ रॉयल्स ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ