LSG vs DC: दिल्ली की जीत में चमके जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ये खिलाड़ी भी रहे हीरो

IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया है। दिल्ली की तरफ से जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अपने डेब्यू मैच में कमाल की पारी खेली।

IPL 2024 LSG vs DC jake fraser mcgurk

IPL 2024 LSG vs DC jake fraser mcgurk

IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 में 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे और दिल्ली के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन

इस सीजन में दिल्ली की ये दूसरी जीत है। दिल्ली की जीत में डेब्यूटेंट जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अहम भूमिका निभाई। अभी तक इस सीजन में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। दिल्ली की इस जीत में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

1. जेक फ्रेजर-मैकगर्क

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने कमाल की पारी खेली। इस मैच में उनको अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला था। जिसको उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया। इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े।

विज्ञापन

2. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। इस मैच में कुलदीप ने कमाल की गेंदबाजी करके दिखाई है। कुलदीप को दौ मैचों के बाद इस मैच में खेलने का मौका मिला था। कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने लखनऊ को तीनों ही बड़े झटके दिए थे।

विज्ञापन

3. ऋषभ पंत

इस मैच में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पंत ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 41 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ