---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: CSK को रोकना है MI का विजयी रथ, तो इन 5 खिलाड़ियों पर पाना होगा काबू

IPL 2024 में रविवार को शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है। 5-5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस होगी।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024, MI Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रविवार को शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है। 5-5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस होगी। फैंस को इस भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार है। खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की है। टीम को इस सीजन पहले 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं। ऐसे में अगर CSK को मुंबई का विजयी रथ रोकना है तो 5 खिलाड़ियों पर काबू पाना होगा।

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL 2024 में कहर बरपा रहे हैं। वह अपनी टीम को तेज शुरुआत दिला रहे हैं। रोहित ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में 31.20 की औसत और 167.74 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 49 रन रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते जा रहे हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 161 रन जड़ दिए हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.20 की और स्ट्राइक रेट 182.95 की रही है। किशन अब तक 1 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। पिछले मैच में RCB के विरुद्ध ईशान ने 34 गेंदों पर 69 रन जड़ दिए थे।

सूर्यकुमार यादव

चोट के कारण पहले 3 मैच नहीं खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी की। हालांकि, इस मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला और वह खाता तक नहीं खोल पाए। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सूर्या अपने रंग में नजर आए और उन्होंने 19 गेंदों पर 52 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में स्काई ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन औसत प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, वह कभी खतरनाक साबित हो सकते हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24, राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 34, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 39 और RCB के खिलाफ 21* रन की पारी खेली है। गेंदबाजी में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उन्होंने सिर्फ 1 विकेट ही चटकाया है।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 5 मुकाबलों में 11.90 की औसत और 5.95 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। वह IPL 2024 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: लाखों के हैं IPL में इस्तेमाल होने वाले LED स्टंप, गिल्लियों की कीमत उड़ा देगी होश

ये भी पढ़ें: IPL 2024: इस सीजन डेब्यू करने वाले कप्तानों का अब कैसा रहा प्रदर्शन, यहां जानिए आंकड़े

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 13, 2024 04:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola