News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mayank Yadav LSG Retain: इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले टेस्ट में मयंक यादव फुल नंबर से पास हुए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले में मयंक ने किफायती स्पेल फेंकने के साथ-साथ पहला विकेट भी अपनी झोली में डाला। मयंक विपक्षी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह को अपने जाल में फंसाने में सफल रहे। मयंक को भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करने का जबरदस्त इनाम मिलने वाला है। युवा तेज गेंदबाज पर छप्पर फाड़कर पैसा बरसेगा।
दरअसल, मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। अब आईपीएल 2025 के रिटेंशन नियमों के हिसाब से मयंक कैप्ड प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यानी अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब मयंक को रिटेन करने का फैसला करती है, तो उन्हें मयंक को 11 करोड़ रुपये देने होंगे। नियमों के हिसाब से टीम पहले खिलाड़ी को 18, दूसरे को 14 और तीसरे को 11 करोड़ रुपये खर्च करके रिटेन कर सकती है। वहीं, चौथे प्लेयर के लिए टीम को 18 और 14 करोड़ रुपये देने होंगे। इस हिसाब से मयंक को रिटेन करने पर लखनऊ को 11 करोड़ रुपये देने होंगे।
Special day 💙🇮🇳 pic.twitter.com/yuREi25Dy4
— Mayank Yadav (@Mayank_Yadavv8) October 6, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मयंक यादव को रिटेन करना चाहती है। पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए आईपीएल की अंदर की खबर रखने वाले सूत्र ने बताया कि लखनऊ की टीम मयंक को रिटेन करना चाहती है। आईपीएल 2024 में मयंक ने अपनी रफ्तार के दम पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
Is it fair to say Mayank Yadav is far better than Umran Malik?#INDvsBAN pic.twitter.com/XZMgE3t1T7
— ∆мαɳ🇿🇦 (@MarkramBot) October 6, 2024
मयंक ने दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज की नाक में दम किया था। चार मैचों में मयंक ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे। युवा तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। हालांकि, वह इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
मयंक यादव अपने इंटरनेशनल डेब्यू में छाप छोड़ने में सफल रहे। युवा तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाया। मयंक ने अपने करियर का पहला ओवर मेडन भी फेंका और वह ऐसा करने वाले भारत की ओर से पांचवें गेंदबाज बने।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।