Longest individual innings: क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड अभी तक क्रिकेट इतिहास में ऐसे बने है जो आज तक न तो टूट पाए है और उनको तोड़ना भी भविष्य में काफी मुश्किल है। ऐसे ही एक खास रिकॉर्ड की आज हम बात करने वाले हैं। जिसको आज तक टेस्ट क्रिकेट में कोई नहीं तोड़ पाया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेली थी। गेंदबाजों के लिए इस बल्लेबाज को आउट करना महाभारत हो गया था। इस मैच में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने गेंदबाजों के पसीने छूड़ा दिए थे।
13 घंटे तक क्रीज पर की थी बल्लेबाजी
साल 1938 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज लियोनार्ड हटन के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लियोनार्ड हटन करीब 13 घंटे तक क्रीज पर डटे रहे थे। इस दौरान उन्होंने 847 गेंदों का सामना किया था।
ये भी पढ़ें:- 58959 रन, 145 शतक और 295 अर्धशतक; इस बल्लेबाज की गेंदबाजों में थी दहशत
इस दौरान लियोनार्ड हटन ने 364 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में हटन के नाम टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा गेंद और सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। जिसको आजतक न तो कोई तोड़ पाया है और न ही तोड़ना उतना आसान है।
इस मैच में इंग्लैंड ने 903 रन बनाए थे। जिसमें हटन की पारी का अहम योगदान रहा था। हटन के अलावा इस मैच में मौरिस लेलैंड ने 187 और जो हार्डस्टाफ ने 169 रन बनाए थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम इतने बड़े लक्ष्य का दबाव नहीं झेल पाई थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 201 रनों पर ही शिमट गई थी। इसके अलावा दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम 123 रनों पर ही शिमट गई थी। जिसके चलते इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 579 रनों से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: रोहित-विराट नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ ये खिलाड़ी मचा सकता है गदर
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
14 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
24 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान भी मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines