India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। जिसको लेकर बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी तहलका मचा सकता है।
यशस्वी जायसवाल करेंगे धमाल!
इन दिनों यशस्वी जायसवाल दलीप ट्रॉफी 2024 में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जायसवाल इंडिया बी टीम का हिस्सा है। हालांकि पहला मैच उनके लिए खास नहीं रहा था। अब जायसवाल बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में धमाल मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करती हुई दिखाई दे सकती है।
जायसवाल ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में जायसवाल ने इंग्लैडं के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। इस सीरीज यशस्वी ने दो दोहरे शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। जायसवाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थी। अब एक बार फिर से भारतीय टीम को जायसवाल से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
तीसरे और चौथे मैच में लगाए थे दोहरे शतक
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मैच की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा चौथा मैच राजकोट में खेला गया था। इस मैच की दूसरी पारी में यशस्वी ने नाबाद 214 रन बनाए थे। अब जायसवाल से बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी फैंस को दोहरे शतक की उम्मीद होगी।