हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाडियों का काफिला, सड़कों पर पागलों की तरह दौड़ते फैन्स… भूले नहीं भूल पाएंगे लियोनेल मेसी ऐसा ग्रैंड वेलकम!

Lionel Messi India Tour: गाड़ियों का काफिला, सड़कों पर दौड़ते हुए फैन्स और हर तरफ से आती एक ही नाम की गूंज. कोलकाता एयरपोर्ट पर लियोनेल मेसी का ऐसा ग्रैंड वेलकम हुआ, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे. मेसी अगले तीन दिन भारत में रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Lionel Messi gets grand welcome in Kolkata

Lionel Messi India Tour: अपने कदमों की ताल पर फुटबॉल को नाच नचाने के लिए मशहूर लियोनेल मेसी भारत पहुंच चुके हैं. कोलकाता एयरपोर्ट पर मेसी के कदम रखते ही फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा. पूरा एयरपोर्ट मेसी-मेसी के नारों से गूंज उठा. हर कोई मेसी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आया. मेसी एयरपोर्ट से निकले, तो फैन्स गाड़ियों के पीछे पागलों की तरह दौड़ते हुए भी दिखाई दिए. अपने प्रति ऐसी दीवानगी देखकर मेसी भी गदगद हो गए. चेहरे पर मुस्कान खुशी को साफ बयां कर रही थी. कोई नेपाल से पहुंचा है, तो मिजोरम से कोलकाता सिर्फ मेसी की एक झलक पाने के लिए आया है.

मेसी का ग्रैंड वेलकम

लियोनेल मेसी जैसे ही कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे वैसे ही उनके फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा. मेसी खुद इतनी भारी तादाद में फैन्स को देखकर हैरान रह गए. स्टार फुटबॉलर का कोलकाता एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. मेसी टाइट सिक्योरिटी की देखरेख में अपनी गाड़ी तक पहुंचे. एयरपोर्ट से मेसी को गाड़ियों के काफिले के बीच रवाना किया गया.

अर्जेंटीना का स्टार फुटबॉलर 14 साल बाद भारत पहुंचे हैं. एक फैन मेसी से मिलने के लिए नेपाल से कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा. वहीं, मिजोरम समेत देश के हर कोने से फैन्स मेसी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे. मेसी भारत के तीन दिन के दौरे पर आए हैं, जिसमें वह कुल चार राज्यों का टूर करने वाले हैं.

विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मेसी

लियोनेल मेसी सबसे पहले मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह अपनी 70 फीट ऊंची बनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के वेलकम फंक्शन में कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दमकल मंत्री सुजीत बोस, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Lionel Messi In India: 3 दिन, 4 शहर… लियोनल मेसी के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब, कहां और किस इवेंट में होंगे शामिल?

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मेसी की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा. मेसी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे. इसके बाद फुटबॉल का स्टार खिलाड़ी हैदराबाद के लिए रवाना होगा. मेसी अपने टूर के दौरान मुंबई भी जाएंगे, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola