तिलक वर्मा पर नस्लवाद विवाद में फंसे अर्शदीप सिंह, BCCI पर बढ़ा दबाव, पूर्व क्रिकेटर ने उठाई आवाज

Arshdeep Singh controversy: अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा पर नस्लवाद टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह बुरी तरह फंस गए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अर्शदीप को बैन करने की मांग उठाई है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-05-15T193012.913
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मुबंई को 6 विकेट से मैच जिताने में मदद की. हालांकि इस मैच से पहले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा पर नस्लभेद किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बीसीसीआई से अर्शदीप को बैन करने की मांग कर दी है.

क्या है मामला?

पंजाब और मुंबई के बीच हुए मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी, जिसमें अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे तुमने सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या?’ कहा था. हालांकि तिलक ने इसे हंसते हुए टाल दिया था. लेकिन अब ये मामला बढ़ चुका है. पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप को बैन करने की आवाज उठाई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “किसी ने मेरी बात पर विश्वास नहीं किया. सबने मेरा मजाक उड़ाया और मुझे ट्रोल किया. अर्शदीप को इस सीजन में प्रतिबंधित कर देना चाहिए और उसे आनुपातिक आधार पर भुगतान किया जाना चाहिए. आज के खिलाड़ियों को वहीं चोट पहुंचानी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है. मुझे यकीन है कि मुझे फिर से ट्रोल किया जाएगा. सोशल मीडिया पर भी अर्शदीप को इस हरकत की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. अब ये मामला बड़ा होते हुए दिख रहा है.

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

तिलक की धांसू पारी

तिलक वर्मा मुंबई के लिए वन मैन आर्मी साबित हुए. उन्होंने पंजाब के खिलाफ फंसा हुआ मैच अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर निकाला था. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस, 88 के ही स्कोर पर अपने 3 मुख्य बल्लेबाजों को खो चुकी थी. लेकिन बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने हार नहीं मानी. उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. तिलक की पारी की बदौलत मुंबई ने 6 विकेट से बाजी मारी. अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 29 रन खर्च किए और कोई भी विकेट उन्हें नहीं मिला.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ