क्या कुलदीप यादव ने बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को बना लिया 'गुरु', मंच पर लिया आशीर्वाद

Kuldeep Yadav Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हिस्सा लेने बाबा बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया।

Kuldeep Yadav Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम।

Kuldeep Yadav Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए तैयार हो चुकी है। भारतीय टीम 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह इस सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में बाबा बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

काफी देर तक बैठे रहे कुलदीप यादव

दरअसल, कुलदीप यादव गुरु पूर्णिमा के मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। ऐसे में फैंस का कहना है कि शायद कुलदीप यादव ने बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना गुरु बना लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुलदीप यादव सिक्योरिटी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचते हैं। वह मंच पर जाते ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूते हैं। फिर काफी देर तक वहां बैठे रहते हैं। कहा जा रहा है कि कुलदीप यहां परिवार सहित पहुंचे थे।

विज्ञापन

पहले भी पहुंचे थे आशीर्वाद लेने

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कुलदीप बागेश्वर धाम पहुंचे हों। वह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फिलहाल अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कुलदीप यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दीक्षा ली है या नहीं, क्योंकि उनसे मिलने कई सेलिब्रिटी पहुंचते हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कुलदीप यादव ने परिवार सहित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना गुरु बना लिया है।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, हर्षित राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ