IND vs SL: श्रीलंका के इन 3 धुरंधरों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आंकड़े दे रहे गवाही

India vs Sri Lanka: भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के भारत के खिलाफ आंकड़ें भी शानदार हैं।

Sri Lanka Team

Sri Lanka Team

India vs Sri Lanka: भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान हो चुका है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का स्क्वॉड जारी किया है। टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इस सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का कप्तान चरिथ असलांका को बनाया गया है। इसके अलावा टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं जिनका रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ काफी अच्छा है और ये खिलाड़ी कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। जानें कौन हैं ये तीन खिलाड़ी..

विज्ञापन

1. दुश्मंथा चमीरा

तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को भी टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। दुश्मंथा चमीरा के आंकड़ें टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ काफी शानदार है। भारतीय टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए दुश्मंथा चमीरा ने 15 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं। दुश्मंथा चमीरा भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को चमीरा का थोड़ा संभालकर सामना करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

2. दासुन शनाका

दासुन शनाका को भी टी20 टीम में मौका मिला है। शनाका के आंकड़ें भी भारत के खिलाफ जबरदस्त है। उन्होंने अभी तक भारत के खिलाफ 22 टी20 मैच खेले हैं। जिनकी 12 पारियों में शनाका ने 14 विकेट हासिल किए हैं। शनाका श्रीलंका के लिए टीम इंडिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

3. वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका टी20 टीम के पूर्व कप्तान वानिंदु हसरंगा को भी भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है। हसरंगा ने टीम इंडिया के खिलाफ अभी तक 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान हसरंगा का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। ऐसे में हसरंगा टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ