IPL 2026 से पहले KL Rahul ने खेली धांसू पारी, 9 चौके लगाकर पंजाब के उड़ाए होश

KL Rahul Half Century: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में केएल राहुल ने 30 जनवरी को दमदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया. राहुल ने इस दौरान शतकीय साझेदारी भी की. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

KL Rahul

KL Rahul

KL Rahul: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले देश में रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले भी खेले जा रहे हैं. 29 जनवरी से रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं. कर्नाटक और पंजाब के बीच मैच खेले जा रहे हैं. कर्नाटक के लिए केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई.

विज्ञापन

केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक

केएल राहुल ने 87 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. उन्होंने 9 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा 67.81 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये अच्छे संकेत हैं. केएल राहुल ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दूसरे मैच में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच की 2 पारियों में 60 और नाबाद 66 रन बनाए थे.

विज्ञापन

इस मैच में उन्होंने कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 102 रनों की साझेदारी भी की. हालांकि केएल राहुल शतक से चूक गए. 27.4 ओवर में हरप्रीत बरार ने बोल्ड कर दिया.

विज्ञापन

75 रनों से पीछे है कर्नाटक

मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 ओवर में 309 रन बनाए हैं. पंजाब की ओर से अभिजीत गर्ग ने 81 और इमानजोत सिंह चहल ने 140 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसके जवाब में उतरी कर्नाटक की टीम 80 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 234 रन बना चुकी है. खबर लिखे जाने तक कर्नाटक 75 रन से पीछे है. केएल राहुल का फर्स्ट क्लास मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 44.18 की औसत के साथ 8527 रन बनाए हैं. उन्होंने 23 शतक के अलावा 40 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ