156.7 KM की रफ्तार से मचेगा बवाल, T20 World Cup से पहले भारत का सबसे तेज गेंदबाज वापसी के लिए तैयार!

Mayank Yadav Set Return: टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर सभी की नजर है. इस टूर्नामेंट से पहले वॉर्मअप मैचों का आयोजन होगा और यहां इंडिया A खेलते हुए दिखाई देगी. अलग-अलग देशों से उनके मैच होने वाले हैं. इस मुकाबले में भारत के सबसे तेज गेंदबाज अपनी शानदार वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं. वो फिटनेस क्लियरेंस के बेहद करीब हैं.

Mayank Yadav set for return

मयंक यादव जल्द करेंगे वापसी!

Mayank Yadav Set Return: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीमें वॉर्मअप मैचों में हिस्सा लेने वाली है. बताया जा रहा है कि इंडिया A का वर्ल्ड कप खेलने वाली कुछ टीमों से अभ्यास मैच होगा. इन मुकाबलों द्वारा अब भारत के सबसे तेज गेंदबाज की मैदान पर वापसी देखने को मिल सकती है. दरअसल, 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज मयंक यादव भारतीय A टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले जलवा बिखेर सकते हैं.

विज्ञापन

वापसी के लिए तैयार तूफानी गेंदबाज

मयंक यादव IPL 2025 के बाद से एक्शन से दूर हैं. कमर में चोट के कारण उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. इसके बाद से वो रिकवर कर रहे हैं. अब लग रहा है कि उनका कमबैक मैच सीधा इंडिया A के लिए हो सकता है. भारतीय A टीम का USA के खिलाफ 2 फरवरी को नवी मुंबई में वॉर्मअप मैच होने वाला है.

विज्ञापन

दूसरा मुकाबला 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ बेंगलुरु में होगा. इन दोनों मैचों के लिए मयंक उपलब्ध हो सकते हैं. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से उन्हें क्लियरेंस की जरूरत है. 30 जनवरी को CoE में अभ्यास मैच होगा और यहां अगर मयंक अपनी फिटनेस साबित करते हैं, तो उनकी A टीम में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

मयंक यादव हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज

मयंक यादव को भारत का सबसे तेज गेंदबाज कहना गलत नहीं होगा. उन्होंने IPL 2024 सीजन में 156.7 kmph की गति से गेंद फेंक दी थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 155.8 kmph की गेंद डाल दी थी. वो लगातार 150 की स्पीड से गेंद फेंकते हैं. कमबैक मैच में भी मयंक इसी तरह की गेंद डालने की कोशिश कर सकते हैं. यादव इंजरी के चलते संघर्ष करते आए हैं. उम्मीद है कि अब वो अपनी फिटनेस का बढ़िया तरह से ध्यान रखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ