IPL 2025 Mega Auction: केएल राहुल को इस नई टीम का मिला साथ, हुआ तगड़ा नुकसान!

IPL 2025 Mega Auction: विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों रुपये मिले हैं।

KL Rahul

IPL 2025 Mega Auction: धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों रुपये मिले हैं। राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। लेकिन अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। राहुल एलएसजी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2022 से साल 2024 तक एलएसजी की कप्तानी की। लेकिन आईपीएल 2025 के लिए उन्हें एलएसजी ने रिलीज कर दिया था।

विज्ञापन

कप्तान बन सकते हैं केएल राहुल

पंजाब किंग्स के अलावा केएल राहुल एलएसजी की कप्तानी कर चुके हैं। उनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तान बना सकती है। वह दिल्ली में ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए पंत को रिटेन नहीं किया था। उन्हें ऑक्शन 2025 में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा है। ऐसे में आगामी सीजन में पंत एलएसजी के लिए दिखेंगे, जबकि राहुल दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

राहुल ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था

राहुल लगातार आईपीएल में रन बना रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी एलएसजी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह साल 2022 में एलएसजी को पहली बार प्लेऑफ में भी पहुंचा चुके हैं।

विज्ञापन

पिछले सीजन राहुल ने 14 मैच में 520 रनों को अपने नाम किए थे। उन्होंने 37.14 की औसत के साथ 4 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

इसके अलावा राहुल 132 मैच में 45.46 की शानदार औसत के साथ 4683 रनों को अपने नाम किया है। आईपीएल में उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतक बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ