IND vs SA दूसरे मैच के बाद केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान, हार की बड़ी वजह भी बताई

KL Rahul Statement After IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. 358 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है.

cricket News - 2025-12-03T224724.430

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे. लेकिन खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने मैच हारने का असली कारण भी बताया है. साउथ अफ्रीका की ओर से इस मैच में एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले केएल राहुल

हार के बाद राहुल ने कहा कि यह मुश्किल नहीं है, क्योंकि ओस बहुत अधिक है और दूसरी पारी में गेंदबाजी करना कितना मुश्किल है. मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. आज अंपायरों ने गेंद बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी. टॉस अहम भूमिका निभाता है. हमेशा कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हम बेहतर कर सकते थे. बल्ले से, मुझे पता है कि 350 का स्कोर अच्छा लग रहा है, लेकिन पिछले मैच के बाद भी ड्रेसिंग रूम में यही चर्चा चल रही थी कि हम गीली गेंद से गेंदबाजों को राहत देने के लिए 20-25 अतिरिक्त रन कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन

राहुल को लगता है कि पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया को महंगा पड़ गया. इसके अलावा विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऋतुराज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखना बहुत अच्छा था. विराट, हमने उन्हें 55 या 53 बार ऐसा करते देखा है. वह बस अपना काम करते रहते हैं. ऋतु को बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा था.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 358/5 रन बनाए थे. भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बनाए. इसके अलावा केएल राहुल ने 43 गेंदों में 66 रन बनाए थे. हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टेम्बा बावुमा ने 48 गेंदों में 46 रन बनाए. इसके अलावा मैथ्यू ब्रीटजके ने 64 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ