हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजों ने पर्थ में रचा बड़ा कीर्तिमान, 1948 के बाद हुआ ऐसा कारनामा

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन

India vs Australia: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की। दूसरी पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं। यूं तो इस मैच में दोनों बल्लेबाजों ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। लेकिन राहुल और जायसवाल ने वीनू मांकड़ और चंदू सरवते का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो दोनों ने मिलकर साल 1948 में बनाए थे।

जायसवाल और राहुल का कमाल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी निभाई और साल 1948 के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो वीनू मांकड़ और चंदू सरवते ने ऑस्ट्रेलिया में बतौर सलामी बल्लेबाज 124 रनों की साझेदारी निभाई थी। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया में पहले विकेट की इस साझेदारी का रिकॉर्ड राहुल और जायसवाल ने तोड़ दिया है। इसके अलावा दोनों खिलाड़ी ने सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की भी साझेदारी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जो दोनों ने मिलकर साल 1981 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत का है। दोनों ने मिलकर 191 रनों की साझेदारी निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी

191 रन- सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत (1986)172 रन – यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (2024)
165 रन- सुनील गावस्कर और चेतन चौहान (1981)
141 रन- आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग (2003)
124 रन- वीनू मांकड़ और चंदू सरवते (1948)*
123 रन- आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग (2004)

विज्ञापन

इसके अलावा केएल राहुल और जायसवाल ने साल 2010 के बाद साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड बना दिया। पिछले 14 सालों में इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने मिलकर साल 2010 में सेंचुरियन के मैदान पर ये कारनामा किया था। दोनों ने 137 रनों की पार्टरशिप की थी।

SENA देशों में 2010 के बाद से भारत के लिए सबसे ज्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप 

172* – यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, 2024 में पर्थ
137- गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, 2010 में सेंचुरियन
126 – केएल राहुल और रोहित शर्मा, 2021 में लॉर्ड्स
97 – केएल राहुल और रोहित शर्मा, 2021 में नॉटिंघम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- VIDEO: पर्थ में भारत की जीत की हुई भविष्यवाणी! इतिहास रचेगी टीम इंडिया

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola