Rajasthan Biggest Run Chase of IPL History: आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया यह मुकाबला पैसा वसूल मैच था। राजस्थान ने इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 224 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे राजस्थान ने आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर चेज कर लिया है। इस एक मुकाबले में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है। इस मैच में एक-दो नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड बने हैं।
ये भी पढ़ें:- सुनील नारायण ने रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
इस मैच से पहले सबसे बड़ा रन चेज
बता दें कि इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया था। सुनील नारायण की आतिशी शतकीय पारी के कारण कोलकाता स्कोरबोर्ड पर 223 रन टांग सकी। जिसे राजस्थान ने हासिल कर लिया है। इस रन चेज से पहले भी सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम ही दर्ज था। राजस्थान ने किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2020 में 224 का लक्ष्य चेज किया था। अब राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ भी 224 का लक्ष्य चेज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- RR vs KKR: गंभीर की ‘नारायण चाल’ हुई हिट, मैदान से बाहर रहकर गौतम ने खेला मास्टर स्ट्रोक
बटलर ने बनाए ये 2 रिकॉर्ड
राजस्थान की जीत के हीरो रहे जोश बटलर, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली है। बटलर अब आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे अधिक शतक विराट कोहली के नाम दर्द है। किंग कोहली ने आईपीएल में 8 शतक लगाए हैं, अब कोलकाता के खिलाफ शतक लगाकर बटलर इस लिस्ट में 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा भी जोश बटलर चेज करते हुए 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में अभी तक कोई भी बल्लेबाज चेज करते हुए 3 शतक नहीं लगा सका है।
ये भी पढ़ें:- GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर!
सुनील नारायण ने भी बनाया अनोखा रिकॉर्ड
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही हार गई है, लेकिन केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नारायण ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया था। सुनील ने इस मैच में पहले तो शतक लगाया, इसके बाद जब कोलकाता गेंदबाजी करने उतरी, तो सुनील नारायण ने 2 विकेट लेने के साथ-साथ एक कैच भी लपके हैं, ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आज तक कोई भी खिलाड़ी एक मैच में शतक, कम से कम एक विकेट और कम से कम एक कैच नहीं ले सका है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सुनील नारायण का शतक देख झूम उठे किंग खान, रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines