GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर!

IPL 2024 Delhi Capitals Got Shocked: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के बीच एक और झटका लगा है। मिचेल मार्श ने टीम से बाहर होकर पहले ही दिल्ली को झटका दे दिया था। अब डीसी का एक और दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है।

IPL 2024 Delhi Capitals Got Shocked David Warner Injured DC vs GT

दिल्ली कैपिटल्स।

IPL 2024 Delhi Capitals Got Shocked: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति काफी खराब है। दिल्ली अभी तक इस सीजन 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ 2 मुकाबले अपने नाम कर सकी है। ऐसे में दिल्ली को किसी भी सूरत में अगला मुकाबला अपने नाम करना होगा। दिल्ली का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 अप्रैल को होने वाला है। लेकिन इस मैच से पहले राजधानी टीम को करारा झटका लगा है। दिल्ली का घातक बल्लेबाज अगले मुकाबले से पहले चोटिल हो गया है और वह गुजरात के खिलाफ मैच मिस भी कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है दिग्गज बल्लेबाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच ने दिया दिग्गज खिलाड़ी पर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स को यह झटका विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वॉर्नर चोटिल हो गए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि वॉर्नर ने आखिरी मैच के बाद अपना एक्स-रे कराया है। उनका बायां हाथ फूलने लगा है, इस कारण से उन्होंने अपना एक्स-रे कराया है। ऐसे में वह अगला मैच मिस कर सकते हैं। इस तरह कोच ने खुद इस बात की जानकारी दे दी है कि वॉर्नर अगला मुकाबला मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ना सिर्फ वॉर्नर के करोड़ों फैंस को बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी करारा झटका लगने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स को इस नाजुक स्थिति में वॉर्नर की काफी जरूरत थी, लेकिन उनका चोटिल होना फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन

अंकतालिका में डीसी की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता था। उन्होंने सीएसके को 20 रनों से मात दे दी थी। इसके अलावा दिल्ली को अपने आखिरी मुकाबले में भी जीत मिली है। इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दे दी थी। डीसी ने इस मैच में एलएसजी को 6 विकेट से मात दी थी। इस जीत के साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी से ऊपर आ गया था। अब अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ