सुनील नारायण ने रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Sunil Narine Record KKR vs RR IPL 2024: सुनील नारायण ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी के साथ वे आईपीएल की रिकॉर्डबुक में दर्ज हो गए हैं।

Sunil Narine KKR vs RR IPL 2024

Sunil Narine KKR vs RR IPL 2024

Sunil Narine Record KKR vs RR IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक जमाया। सुनील नारायण ने 56 गेंदों में 13 चौके-6 छक्के ठोक 194.64 की स्ट्राइक रेट से 109 रन जड़े।

विज्ञापन

इसी के साथ उन्होंने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रव जुरेल को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। न सिर्फ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बल्कि उन्होंने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संजू सैमसन का कैच लपका। इस प्रदर्शन के साथ सुनील नारायण ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

एक मैच में शतक, विकेट और कैच लेने वाले खिलाड़ी बने सुनील नारायण

सुनील नारायण आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने एक मैच में शतक लगाया। एक विकेट लिया और एक कैच लपका है। सुनील नारायण से पहले आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। सुनील नरेन ने इसी के साथ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ऐसे पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक और 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। सुनील नारायण के नाम आईपीएल में अब तक 168 विकेट दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन

बनाए दो और रिकॉर्ड

सुनील नारायण अब ऐसे पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में शतक और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। अनुभवी खिलाड़ी ने 2012 में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। खास बात यह है कि ये मुकाबला भी ईडन गार्डंस में ही खेला गया था। सुनील नारायण आईपीएल में हैट्रिक और सेंचुरी बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा और शेन वॉटसन ने किया था।

विज्ञापन

सुनील नारायण ने रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में शतक ठोकने के बाद बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 30 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। ध्रुव जुरेल के बाद उन्होंने तूफान मचा रहे रॉवमन पॉवेल का भी विकेट लिया। हालांकि रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आरआर ने ये मैच आखिरी बॉल पर जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ