IPL 2024: सुनील नारायण का शतक देख झूम उठे किंग खान, रिएक्शन वायरल

Sunil Narine Century Shah Rukh Khan Reaction: सुनील नारायण का शतक देख शाहरुख खान भी जोश से भर गए। उन्होंने डांस कर इसे सेलिब्रेट किया। नारायण ने 56 गेंदों में 13 चौके-6 छक्के ठोक 109 रन जड़े।

Sunil Narine Century Shah Rukh Khan Reaction

Sunil Narine Century Shah Rukh Khan Reaction

Sunil Narine Century Shah Rukh Khan Reaction: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज सुनील नारायण आईपीएल में धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सुनील नारायण ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। जिसे देख पूरा स्टेडियम झूम उठा। उनकी शानदार बल्लेबाजी को देख बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी झूम उठे। उन्होंने सुनील नारायण का शतक डांस के साथ सेलिब्रेट किया। किंग खान का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुनील नारायण की सेंचुरी पूरी होने के बाद किंग खान ग्रिल पर चढ़ते हैं और हाथ फैलाकर झूम उठते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुरू से ही लय में नजर आए सुनील नारायण

सुनील नारायण ने अपनी सेंचुरी महज 49 गेंदों में पूरी की। वे शुरुआत से ही कंसिस्टेंट नजर आए और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। ओपनिंग करने आए नारायण 18वें ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 56 गेंदों में 13 चौके-6 छक्के ठोक 194.64 की स्ट्राइक रेट से कुल 109 रन जड़े। नारायण को रोकना राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। लगने लगा कि वे आखिरी ओवर तक क्रीज पर रहेंगे। हालांकि उन्हें 18वें ओवर में उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने सटीक यॉर्कर के साथ शिकार बनाया और पवेलियन भेज दिया।

विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में सुनील नारायण 

सुनील नारायण बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इससे पहले आरसीबी के खिलाफ 47 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 85 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि सीएसके के खिलाफ वे महज 27 और एलएसजी के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। नारायण गेंदबाजी में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि सुनील नारायण केकेआर के सीनियर खिलाड़ी हैं। उनकी फॉर्म को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन आईपीएल के इस सीजन में वे जिस तरह से फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उसने विपक्षी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ