Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

केरल हाई कोर्ट से BCCI को मिली बड़ी राहत, IPL 2026 से पहले खत्म हुआ विवाद

Kerala High Court IPL Verdict: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़ी राहत मिली है. केरल हाई कोर्ट ने आईपीएल के नाम का विवाद खत्म कर दिया है. अदालत ने मामले को पूरी तरह से खारिज करते हुए बीसीसीआई के हक में फैसला सुनाया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 19, 2026 11:15

Kerala High Court IPL Verdict: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस बार आईपीएल का 19वां सीजन खेला जाएगा. टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़ी राहत मिली है. केरल हाईकोर्ट ने आईपीएल नाम को लेकर विवाद खत्म कर दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बीसीसीआई को मिली राहत

केरल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कह गया था कि बीसीसीआई क्या अपनी लीग के लिए आईपीएल नाम का इस्तेमाल कर सकती है? याचिकाकर्ता आशिक करौथ का तर्क था कि बीसीसीआई द्वारा IPL नाम का इस्तेमान करना अवैध है. अब मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया है. इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को इतने सालों बाद अचानक याद आया कि IPL देश का कोई ‘आधिकारिक’ टूर्नामेंट नहीं है. अदालत ने साफ कर दिया है कि इस दलील में कोई दम नहीं है.

---विज्ञापन---

साल 2008 में हुई थी शुरुआत

आईपीएल का पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था. अब तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं. वहीं अब 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. आईपीएल में दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. भारतीय खिलाड़ियों के अलावा विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश भी होती है. साल 2021 तक आईपीएल में 8 टीमें हिस्सा लेते थीं, लेकिन साल 2022 में टीमों की संख्या को बढ़ाकर 10 कर दिया गया था. लगभग 2 महीने तक ये टूर्नामेंट चलता है और भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस लीग को पसंद किया जाता है. ये दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान शुरुआती 20 मैचों के लिए किया है. भारत में कई राज्य में चुनाव होने हैं. इसलिए ये फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: जोस बटलर के लिए खराब रहा टी-20 वर्ल्ड कप 2026, अब स्टार खिलाड़ी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

First published on: Mar 19, 2026 11:15 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.