India vs South Africa: गुवाहाटी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेल रही है. इस मैच में भारतीय टीम की हालत पतली है. भारतीय बल्लेबाजी विभाग ने तीसरे दिन खराब खेल दिखाया, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका खेल में काफी आगे निकल गई. अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत का भी नाम शामिल हुआ.
गौतम गंभीर की हुई आलोचना
के श्रीकांत ने गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव ने कहा था कि विकेट पर कुछ नहीं हो रहा है. लेकिन आज हमारे बल्लेबाज़ हार्मर और महाराज के सामने स्लिप में किनारे की ओर झुके और जेनसन की शॉर्ट गेंदों पर भी आउट हुए. तथाकथित रोड पर बाउंसर से पांच विकेट.
वहीं पंत पर भी श्रीकांत गुस्सा हुए. उन्होंने कहा कि वे कहेंगे कि यह उनका स्वाभाविक खेल है. लेकिन वह कप्तान हैं. क्या उन्हें स्थिति नहीं समझनी चाहिए?
वहीं, गंभीर की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षर क्यों नहीं खेले? क्या वह चोटिल थे? वह हर जगह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लगातार बदलाव और काट-छांट क्यों? उन्होंने आगे कहा कि गंभीर का तरीका अंतहीन कोशिशों और गलतियों जैसा लग रहा था. गौतम गंभीर जो चाहें कह सकते हैं – मुझे परवाह नहीं. मैं कप्तान और चयनकर्ताओं का अध्यक्ष रह चुका हूं. मुझे पता है कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं.
भारतीय टीम की खस्ता हालत
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रनों पर सिमट गई. इसके अलावा साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 260/5 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत को जीत के लिए साउथ अफ्रीका ने 549 रनों का टारगेट दिया है.