टी-20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, टीम इंडिया को बड़ा झटका

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 से पहले स्टार भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ये खिलाड़ी 4 साल से भारतीय टीम से दूर था. अब इस खिलाड़ी ने क्रिकेट ही छोड़ने का फैसला किया है. खास बात ये है कि 37 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 3 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. अब मेगा इवेंट से पहले उन्होंने संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को हैरान कर दिया.

cricket News - 2025-12-22T173358.263

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 20 दिसंबर को किया गया था. टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है. 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टी-20 विश्व कप 2026 से पहले स्टार भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ये खिलाड़ी भारत के लिए साल 2021 में खेला था. इसके बाद स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास

टी-20 विश्व कप 2026 से पहले भारत के स्टार खिलाड़ी कृष्णप्पा गौथम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 37 साल कृष्णप्पा ने भारत के लिए साल 2021 में श्रीलंका दौरे पर डेब्यू किया. कोलंबो में खेले गए वनडे मैच में उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला. हालांकि वह अपने करियर में भारत के लिए एक ही वनडे मैच खेल पाए हैं. लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कर्णाटक के लिए लंबा खेला है. इसके अलावा आईपीएल में भी गौथम ने लंबा खेला है. कृष्णप्पा गौथम ने आईपीएल में एलएसजी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि वह सीएसके का भी हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन उन्हें सीएसके से खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

गौथम ने भारत के लिए 1 वनडे मैच में 1 विकेट के अलावा बैटिंग में 2 रन बनाए हैं. वहीं , 59 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 224 विकेट लेने के अलावा 1419 रनों को भी अपने नाम किया है. इसके अलावा लिस्ट A में उन्होंने 68 वनडे मैचों में 96 विकेट लेने के अलावा 630 रन भी बनाए हैं. वहीं 92 टी-20 मैच में उन्होंने 74 विकेट के अलावा 734 रन भी बनाए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल में उन्होंने 3 टीमों के लिए कुल 36 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 21 विकेट लेने के अलावा 247 रन भी बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ