मशहूर बॉडीबिल्डर की जिम में वर्कआउट के दौरान हुई मौत, सामने आई बड़ी वजह

Jose Mateus Correia Silva Dies: हाल ही में एक अवॉर्ड विनर बॉडीबिल्डर की जिम में वर्कआउट करते हुए मौत हो गई। ये घटना ब्राजील देश से सामने आई है। जोस माटेउस ब्राजलियाई बॉडीबिल्डर थे जो ब्रासीलिया के एगुआस क्लारस में एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे।

Jose Mateus Correia Silva

Jose Mateus Correia Silva

Jose Mateus Correia Silva Dies: हाल ही में एक अवॉर्ड विनर बॉडीबिल्डर की जिम में वर्कआउट करते हुए मौत हो गई। ये घटना ब्राजील देश से सामने आई है। द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जोस माटेउस ब्राजलियाई बॉडीबिल्डर थे जो ब्रासीलिया के एगुआस क्लारस में एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुई मौत

ब्राजलियाई बॉडीबिल्डर जोस माटेउस की उम्र 28 साल थी। वे जिम में अपने दोस्तो के साथ वर्कआउट कर रहे थे, तभी उनको अचानक से दिल का दौरा पड़ा और वे नीचे गिर गए। उसी वक्त उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके एक मित्र जो कि एक फायर फाइटर हैं, उन्हें होश में लाने के प्रयास में उन्हें पास के फायर स्टेशन ले गए। एक घंटे से अधिक के प्रयास के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार और दोस्तों को लगा सदमा

सिल्वा के अचानक चले जाने से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा लगा है। सिल्वा की मौत के बाद उनके भाई टियागो ने एक बयान में कहा कि, “मैं पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जिसने उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। वे बेहद पेशेवर थे और उन्होंने अविश्वसनीय सहायता प्रदान की। इसके अलावा सिल्वा के भाई ने ये भी बताया कि उनके भाई को पहले से कोई भी स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ