लाइव मैच के दौरान क्रिकेटर की हुई मौत, कैमरे में कैद हुई घटना

Cricketer Imran Patel Dies: इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। हाल ही में लाइव मैच के दौरान एक 35 वर्षीय क्रिकेटर की मौत हो गई। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

Cricket News

Cricket News

विज्ञापन

Cricketer Imran Patel Dies: इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। हाल ही में लाइव मैच के दौरान एक 35 वर्षीय क्रिकेटर की मौत हो गई। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इमरान पटेल नाम के एक क्रिकेटर को मैच के दौरान हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। क्रिकेटर की मौत का ये मामला पुणे में खेली जा रही एक लीग के दौरान का है।

कैमरे में कैद हुई घटना

इमरान पटेल लीग मैच के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर गरवारे स्टेडियम में उतरे थे, जब कुछ ओवर के बाद उन्होंने अंपायरों से बाएं हाथ और सीने में दर्द की शिकायत की। जब वे पवेलियन लौट रहे थे, तभी वे बेहोश हो गए। मैच का लाइव प्रसारण होने के दौरान यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

Advertisment

 

विज्ञापन

हार्ट अटैक के बाद ले जाया गया अस्पताल

हार्ट अटैक के बाद इमरान बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उनको शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। इमरान की मौत के बाद उनके साथी खिलाड़ी नसीर खान ने बताया कि, उनको पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उनकी शारीरिक स्थिति भी काफी अच्छी थी और वे लगातार क्रिकेट भी खेल रहे थे। वे एक अच्छे ऑलराउंडर थे, उनकी मौत से हम सब सदमे में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ