हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: बढ़ गई कप्तान गिल की टेंशन, दूसरे टेस्ट में आराम फरमाएंगे Jasprit Bumrah! सामने आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah: हेडिंग्ले में मिली हार के बाद कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ाने वाला अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah IND vs ENG: एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। यह फैसला बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने की खातिर लिया जाएगा। सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे थे, जो अच्छी लय में दिखाई दिए थे। जस्सी ने पहली इनिंग में पांच विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, देखना यह दिलचस्प होगा कि बुमराह के ना खेलने पर अंतिम ग्यारह में टीम मैनेजमेंट किस तेज गेंदबाज पर भरोसा जताता है।

बुमराह करेंगे आराम

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जसप्रीत बुमराह की सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, बुमराह एजबेस्टन में होने वाले टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। वर्कलोड को देखते हुए बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जाएगा। हालांकि,जस्सी तीसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में बुमराह बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। जस्सी ने फर्स्ट इनिंग में 5 विकेट अपनी झोली में डाले थे। हालांकि, दूसरी पारी में बुमराह के हाथ कोई विकेट नहीं आया था।

विज्ञापन

बुमराह की जगह किसे मिलेगा चांस?

जसप्रीत बुमराह अगर दूसरे टेस्ट मैच को मिस करते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह पर किसे मौका दिया जाएगा। टीम मैनेजमेंट को अर्शदीप सिंह और आकाशदीप में से किसी एक पर भरोसा दिखाना होगा। अर्शदीप ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। वहीं, आकाश के पास 7 टेस्ट मैचों का अनुभव मौजूद है। 12 पारियों में आकाशदीप कुल 15 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, अर्शदीप इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट जरूर खेल चुके हैं, जहां उनका प्रदर्शन जोरदार रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola