हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक ही टीम में खेल रहे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

विज्ञापन
काउंटी क्रिकेट

County Cricket: अक्सर भारतीय खिलाड़ियों को इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए जाता है। इन दिनों टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे पहले ईशान किशन इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनको सीनियर टीम में मौका नहीं मिला था, जिसके बाद ईशान ने नॉटिंघमशायर के साथ 2 मैचों का करार कर लिया था। जिसका पहला मैच ईशान खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था। पहले मैच में ईशान ने 87 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं ईशान किशन के साथ नॉटिंघमशायर के लिए पाकिस्तान का भी एक खिलाड़ी खेल रहा है। यानी भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के ये खिलाड़ी इंग्लैंड में एक ही टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ईशान के साथ शेयर की तस्वीरें

काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी खेल रहे हैं। दरअसल मैच के दौरान अब मोहम्मद अब्बास गेंदबाजी कर रहे थे तो उनकी एक गेंद पर विकेट के पीछे ईशान ने शानदार कैच पकड़ा। जिसके बाद अब्बास ने दौड़कर ईशान को गले लगा लिया था।

वहीं मैच के बाद मोहम्मद अब्बास ने ईशान किशन के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है। ये पहला मौका नहीं है जब भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले कई खिलाड़ी एकसाथ खेल चुके हैं।

विज्ञापन

ईशान-अब्बास से पहले एकसाथ खेले थे ये खिलाड़ी

काउंटी क्रिकेट में ऐसा पहली बार साल 1970 में देखने को मिला था। जब भारत के बिशन सिंह बेदी और पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद और सरफराज नवाज एक साथ नॉर्थम्पटनशायर के लिए मैच खेले थे। इसके बाद साल 2005 में भारत के जहीर खान और पाकिस्तान के अजहर महमूद एकसाथ खेले थे। ईशान-अब्बास से पहले साल 2022 में चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम के लिए खेले थे।

ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में आईसीसी ने बदला बड़ा नियम, जानें ओवर कम होने की स्थिति में कैसे लागू होगा पावरप्ले?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola