IPL 2026: ईशान किशन की हुई ऑरेंज कैप की रेस में धांसू एंट्री, विराट कोहली-अभिषेक शर्मा छूट गए पीछे

IPL 2026: ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. इसी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा खेला हो गया. ईशान ने विराट कोहली और अभिषेक शर्मा को पछाड़ा है.

Cricket News - 2026-05-23T001310.174

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 22 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हिस्सा लेते हुए ईशान किशन ने बवाल काट दिया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए अर्धशतक जमाया और ऑरेंज कैप की रेस में धांसू एंट्री मार ली. उन्होंने विराट कोहली और अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए टॉप-5 में एंट्री मार ली है. आइए एक नजर ऑरेंज कैप की रेस पर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसा है टॉप-10 का हाल?

इस समय साई सुदर्शन ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं. उन्होंने 14 मैच में 638 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर 13 मैच में 616 रनों के साथ शुभमन गिल हैं. हेनरिक क्लासेन 14 मैच में 606 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी 13 मैच में 579 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं. वहीं, पांचवें स्थान पर ईशान किशन 569 रन बनाकर विराजमान हो गए हैं. अभिषेक शर्मा 14 मैच में 563 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं. वहीं, मिचेल मार्श 13 मैच में 563 रनों के साथ सातवें पायदान पर हैं.

विज्ञापन

आठवें नंबर पर विराट कोहली 14 मैच में 557 रन बनाकर बने हुए हैं. नौवें स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 14 मैच में 557 रन बनाए हैं. इसके अलावा 10वें स्थान पर संजू सैमसन 477 रनों के साथ बने हुए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीटीममैचरनसर्वाधिक स्कोरस्ट्राइक रेट
1बी साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस14638100157.92
2शुभमन गिलगुजरात टाइटंस1361686161.67
3हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद1460669159.47
4वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स13579103236.32
5ईशान किशनसनराइजर्स हैदराबाद1456991178.36
6अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद14563135*206.22
7मिचेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स13563111163.18
8विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु14557105*163.82
9केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स13533152*171.93
10संजू सैमसनचेन्नई सुपर किंग्स14477115*165.62

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ