क्या स्मृति मंधाना 7 दिसंबर को पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं? सच आया सामने

Smriti Mandhana: स्टार भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल संग होने वाली थी. लेकिन ये शादी उसी दिन ही दिन टल गई, जिसके बाद कई अफवाहों ने जन्म लिया. अब खबरें थी की दोनों 7 दिसंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब इस सवाल का जवाब स्मृति के भाई ने दिया है.

cricket News - 2025-12-02T161722.817

Smriti Mandhana: भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना नवंबर में ही पलाश मुच्छल से शादी करने वाली थीं. दोनों के बीच होने वाली शादी के समारोह भी महाराष्ट्र के सांगली में शुरू हो गए थे. लेकिन शादी वाले ही दिन शादी टल गई. दरअसल स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद शादी को टाल दिया गया. अब क्या स्मृति और पलाश की शादी 7 दिसंबर को होने वाली है. स्मृति के भाई ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है.

विज्ञापन

क्या 7 दिसंबर को होगी स्मृति और पलाश की शादी?

सोशल मीडिया पर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि पलाश और मंधाना की शादी अब 7 दिसंबर को होने वाली है. लेकिन अब इस सवाल का जवाब स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने दिया है. उन्होंने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल, यह (शादी) अभी भी स्थगित है.”

विज्ञापन

23 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन इस दिन फेरे से ठीक पहले स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो जाती है और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. इसके कुछ देर बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ जाती है और वह भी अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं. लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये शादी टलने की वजह स्मृति के पापा की तबीयत खराब नहीं थी. बल्कि पलाश पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगा था.

विज्ञापन

पलाश पर चीटिंग करने का लगा था आरोप

पलाश पर कोरियोग्राफर संग फर्लट करने के आरोप लगे थे, और उनके मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसके बाद अटकलें लगी थीं कि स्मृति ने शादी से एक दिन पहले ही पलाश को रंगे हाथों पकड़ लिया है , इसलिए उनकी शादी को टाल दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ