IPL 2026: RR की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी? ये कमजोरी कप्तान रियान को कर सकती है बड़ा फैसला लेने पर मजबूर

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं. एक बड़ी कमजोरी उन्हें आधे मैच से बाहर रख सकती है.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा है. वो इस सीजन 500 रन बनाने के बेहद करीब हैं और राजस्थान रॉयल्स की सफलता में उनका बड़ा किरदार है. वैभव तगड़ी फॉर्म में हैं और वो IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. इन सबके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 19 मई, यानी आज के मैच से बाहर किया जा सकता है. वैभव की एक कमजोरी टीम को परेशान कर रही है. इसी वजह से कप्तान रियान पराग उन्हें बाहर बैठाने का फैसला कर सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की क्या है कमजोरी?

वैभव सूर्यवंशी की क्या है कमजोरी?2 / 6

वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं लेकिन फील्डिंग उनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही है. इस साल सूर्यवंशी ने अब तक एक भी कैच नहीं पकड़ा है और उनसे कुछ मौकों पर मिस फील्डिंग भी हुई है. यह कमजोरी सूर्यवंशी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बैठ सकते हैं बाहर

वैभव सूर्यवंशी बैठ सकते हैं बाहर3 / 6

वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग राजस्थान रॉयल्स की कमजोरी रही है और इसी वजह से रियान पराग, वैभव को LSG के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं. सूर्यवंशी का उपयोग केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया जा सकता है. वो सिर्फ बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं और बाकी समय मैदान से बाहर रह सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग से खुश नहीं मोहम्मद कैफ

वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग से खुश नहीं मोहम्मद कैफ4 / 6

मोहम्मद कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग की आलोचना की थी. उनका मानना है कि वैभव को अगर टीम इंडिया में जगह बनानी है, तो अपनी फील्डिंग पर काम करने की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 12 मैच खेले हैं और 486 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने इस सीजन 234.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उन्होंने इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं.

वैभव ने IPL 2026 में जड़े हैं 43 छक्के

वैभव ने IPL 2026 में जड़े हैं 43 छक्के6 / 6

वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने अब तक 12 मैचों में 43 छक्के जड़े हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा का 42 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन