---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 Points Table: पंजाब को हराकर राजस्थान ने मारी टॉप-3 में एंट्री, SRH को हुआ नुकसान

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन में पहली हार का स्वाद चखाया. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम ने टॉप-3 में जगह बना ली है, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान उठाना पड़ा है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 29, 2026 00:00
IPL 2026 Points Table after PBKS vs RR
IPL 2026 Points Table after PBKS vs RR

IPL 2026 Points Table After PBKS vs RR Match: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 4 विकेट पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.2 ओवर में ही 4 विकेट पर 228 रन बनाकर मैच जीत लिया.

इस जीत के साथ राजस्थान ने न सिर्फ पंजाब को इस सीजन पहली हार का स्वाद चखाया, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाकर टॉप-3 में एंट्री कर ली. वहीं, राजस्थान की इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को नुकसान हुआ है.

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

पंजाब किंग्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी छठी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में वापसी कर ली है. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंक जुटा लिए हैं और अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज हो गई है. राजस्थान की इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को एक पायदान का नुकसान हुआ है और टीम तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है. SRH ने 8 में से 5 मैच जीते हैं और उसके खाते में 10 अंक हैं.

वहीं, पंजाब किंग्स को मिली सीजन की पहली हार के बाद भी टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. पंजाब ने 8 में 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. हार के बाद भी पंजाब की टीम ने 13 अंक और +1.043 के नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. वहीं, गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

---विज्ञापन---

सबसे निचले स्थान पर LSG

पॉइंट्स टेबल में आखिरी 5 स्थानों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर और दिल्ली कैपिटल्स 7वें नंबर पर है. दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं और दोनों के खाते में 6-6 अंक हैं. हालांकि, बेहतर नेट रनरेट के साथ CSK आगे है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ 8वें नंबर पर और मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, सबसे नीचे लखनऊ सुपर जायंट्स हैं, जिसके खाते में 4 अंक और -1.106 नेट रनरेट है.

ये भी पढ़ें – 4,6,6,4,4… 20वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने मचाई तबाही, तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1पंजाब किंग्स86113+1.333
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु86212+1.919
3राजस्थान रॉयल्स96312+0.617
4सनराइजर्स हैदराबाद85310+0.815
5गुजरात टाइटंस8448-0.475
6चेन्नई सुपर किंग्स8356-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स8356-1.060
8कोलकाता नाइट राइडर्स8255-0.751
9मुंबई इंडियंस7254-0.736
10लखनऊ सुपर जायंट्स8264-1.106

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच अचानक आया इस अहम टूर्नामेंट का शेड्यूल, स्टार क्रिकेटर्स लेंगे हिस्सा

First published on: Apr 28, 2026 11:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.