IPL 2026 के बीच अचानक आया इस अहम टूर्नामेंट का शेड्यूल, स्टार क्रिकेटर्स लेंगे हिस्सा
Caribbean Premier League 2026 Schedule Announced: इस वक्त भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन जारी है, जहां वेस्टइंडीज के कई स्टार प्लेयर हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का भी शेड्यूल जारी हो गया है, जिसका इंतजार काफी क्रिकेट फैंस को था. हालांकि इस टूर्नामेंट का टाइम टेबल आईपीएल के साथ क्लैश नहीं करता, इसलिए कैरेबियन खिलाड़ी को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: Apr 28, 2026 23:28
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Apr 28, 2026 23:28
Share :
CPL
---विज्ञापन---
CPL 2026 Schedule Announced: कैरेबियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीज़न का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है. ये टूर्नामेंट 7 अगस्त, 2026 से शुरू होगा. इस साल टूर्नामेंट का विस्तार किया गया है और इसमें 7 टीमें – एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस, बारबाडोस रॉयल्स, जमैका किंग्समेन, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, सेंट लूसिया किंग्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस पॉपुलर ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के कई ऐसे इंटरनेशनल प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं, जो फिलहाल आईपीएल भी खेल रहे हैं. इसमें निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, सुनील नरेन जैसे स्टार क्रिकेटर्स का नाम शामिल है.
पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?
सीपीएल 2026 की शुरुआत 7 अगस्त को सेंट विंसेंट में पहले मैच के साथ होगी, जिसमें जमैका किंग्समेन का मुकाबला एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस से होगा. प्लेऑफ़ 16 सितंबर से शुरू होंगे और फाइनल 20 सितंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा. सीपीएल 2025 के फ़ाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स मौजूदा चैंपियन हैं.
सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने एक बयान में कहा, '2026 में टूर्नामेंट के विस्तार के साथ, हमें पहली बार सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस में सीपीएल क्रिकेट लाने की खुशी है. हम बारबाडोस में फाइनल वीक की मेजबानी करने को लेकर भी उतने ही एक्साइटेड हैं, जहां हमारे पास टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में सबसे बड़ा और सबसे यादगार फ़ाइनल पेश करने की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं. हर साल हमारा टारगेट लेवल को और ऊपर उठाना होता है, और मुझे पहले से कहीं ज्यादा यकीन है कि सीपीएल 2026 हमारा अब तक का सबसे बेहतरीन सीज़न होगा.'
CPL 2026 Schedule Announced: कैरेबियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीज़न का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है. ये टूर्नामेंट 7 अगस्त, 2026 से शुरू होगा. इस साल टूर्नामेंट का विस्तार किया गया है और इसमें 7 टीमें – एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस, बारबाडोस रॉयल्स, जमैका किंग्समेन, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, सेंट लूसिया किंग्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस पॉपुलर ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के कई ऐसे इंटरनेशनल प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं, जो फिलहाल आईपीएल भी खेल रहे हैं. इसमें निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, सुनील नरेन जैसे स्टार क्रिकेटर्स का नाम शामिल है.
पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?
सीपीएल 2026 की शुरुआत 7 अगस्त को सेंट विंसेंट में पहले मैच के साथ होगी, जिसमें जमैका किंग्समेन का मुकाबला एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस से होगा. प्लेऑफ़ 16 सितंबर से शुरू होंगे और फाइनल 20 सितंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा. सीपीएल 2025 के फ़ाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स मौजूदा चैंपियन हैं.
सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने एक बयान में कहा, ‘2026 में टूर्नामेंट के विस्तार के साथ, हमें पहली बार सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस में सीपीएल क्रिकेट लाने की खुशी है. हम बारबाडोस में फाइनल वीक की मेजबानी करने को लेकर भी उतने ही एक्साइटेड हैं, जहां हमारे पास टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में सबसे बड़ा और सबसे यादगार फ़ाइनल पेश करने की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं. हर साल हमारा टारगेट लेवल को और ऊपर उठाना होता है, और मुझे पहले से कहीं ज्यादा यकीन है कि सीपीएल 2026 हमारा अब तक का सबसे बेहतरीन सीज़न होगा.’