IPL 2026: धमाकेदार जीत के साथ CSK ने Points Table में लगाई जबरदस्त छलांग, MI को हुआ बड़ा नुकसान

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके ने पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाते हुए खलबली मचा दी है.

IPL 2026, MI vs CSK

IPL 2026, MI vs CSK

IPL 2026 Points Table after MI vs CSK Match: चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी. इस मुकाबले में संजू सैमसन के शानदार शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 207 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 104 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही CSK ने पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाकर खलबली मचा दी है. वहीं, इस हार से मुंबई इंडियंस को बड़ा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

चेन्नई ने लगाई 2 पायदान की छलांग

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों की धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में दो स्थान की छलांग लगाई है और अब टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई ने 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ 6 अंक जुटाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के खाते में भी 6-6 अंक हैं, लेकिन 6 गेंद शेष रहते 103 रनों की शानदार जीत ने चेन्नई का नेट रन रेट बेहतर कर दिया है, जिससे टीम DC और GT को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर काबिज हो गई है.

विज्ञापन

वहीं, CSK के हाथों मिली करारी हार से मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान हुआ है और टीम 7वें से 8वें स्थान पर खिसक गई है. इस हार के बाद मुंबई की टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई ने 7 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं, जबकि 5 में हार झेली है, जिसके चलते उसके पास अभी 4 अंक ही हैं.

टॉप पर पंजाब किंग्स का कब्जा

पंजाब किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने 6 मैचों में से 5 में जीत दर्ज करते हुए 11 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +1.420 है. इसके बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल कर 10 अंक जुटाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मुकाबलों में 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ तालिका में मौजूद है.

विज्ञापन

वहीं, पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है. टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की हैऔर 5 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता टीम के खाते में सिर्फ 3 अंक हैं.

ये भी पढ़ें- MI vs CSK: संजू सैमसन की तूफानी बैटिंग से मुंबई इंडियंस को मिली शर्मनाक हार, चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल का हाल

नं.टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1पंजाब किंग्स650111.42
2राजस्थान रॉयल्स752100.79
3आरसीबी64281.171
4सनराइजर्स हैदराबाद74380.82
5सीएसके73460.118
6दिल्ली कैपिटल्स6336-0.13
7गुजरात टाइटंस6336-0.821
8मुंबई इंडियंस7254-0.736
9लखनऊ सुपर जायंट्स7254-1.277
10केकेआर7153-0.879

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन से लेकर अभिषेक शर्मा तक, IPL 2026 में अब तक ये 4 बल्लेबाज जड़ चुके हैं शतक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ