संजू सैमसन से लेकर अभिषेक शर्मा तक, IPL 2026 में अब तक ये 4 बल्लेबाज जड़ चुके हैं शतक

IPL 2026 Centurions: आईपीएल 2026 सीजन में अब तक 4 बल्लेबाज शतक लगा चुके है और कुल 5 शतक देखने को मिले हैं. इसमें दो शतक CSK के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने जड़े हैं. यहां जानिए IPL 2026 में अब तक लगे 5 शतकों के बारे में.

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

IPL 2026 Centurions: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है और सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. CSK के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अब तक दो धमाकेदार शतक जड़ चुके हैं. आईपीएल 2026 में अब तक 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है और कुल 5 शतक देखने को मिले हैं. आइए एक नजर डालते हैं IPL 2026 में अब तक लगे 5 शतकों पर.  

विज्ञापन

1. संजू सैमसन (CSK)

1. संजू सैमसन (CSK) 2 / 6

CSK की जर्सी में संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोल रहा है. सैमसन ने 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक शानदार शतक लगाया था और 56 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली. यह आईपीएल 2026 का पहला शतक था. संजू के इस शतकिय पारी के दम पर चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया था.

विज्ञापन

2. क्विंटन डी कॉक

2. क्विंटन डी कॉक 3 / 6

आईपीएल 2026 का दूसरा शतक मुंबई इंडियंस के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने लगाया. डी कॉक ने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा और 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली. हालांकि, उनकी यह शतकिय पारी बेकार चली गई और पंजाब ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

3. तिलक वर्मा (MI)

3. तिलक वर्मा (MI) 4 / 6

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा एक बार फिर संकटमोचक बनकर उभरे हैं और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतकिय पारी खेली. 20 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में तिलक ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया. उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने गुजरात को 99 रनों के बड़े अंतर से हराया. यह सीजन का तीसरा शतक रहा.

विज्ञापन

4. अभिषेक शर्मा (SRH)

4. अभिषेक शर्मा (SRH) 5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया. अभिषेक ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए. यह सीजन का चौथा शतक रहा. उनकी इस पारी के दम पर SRH ने दिल्ली पर 47 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की.

5. संजू सैमसन (CSK)

5. संजू सैमसन (CSK) 6 / 6

संजू सैमसन ने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में एक और धमाकेदार शतक जड़ा और 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े और टीम को 200 के पार पहुंचाया. यह इस सीजन का 5वां शतक रहा. इसी के साथ वह एक ही सीजन में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन