पंजाब किंग्स के 4 खिलाड़ियों को मिली टीम इंडिया में जगह, एक ठोक चुका है 39 गेंदों पर शतक

India A Squad: बीसीसीआई ने 9 जून से शुरू होने से वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस ट्राई सीरीज के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 4 प्लेयर्स पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, जो IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Punjab Kings Players in India A Squad

Punjab Kings Players in India A Squad

Punjab Kings Players in India A Squad: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 जून से श्रीलंका में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने IPL 2026 में धमाल मचा रहे कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल हैं. इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, इस 15 सदस्यीय टीम में चार पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जो IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रियांश और प्रभसिमरन समेत इन 4 खिलाड़ियों को मिला मौका

आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए धमाल मचा रहे ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए स्कॉड में जगह मिली है. दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. प्रियांश ने इस सीजन अब तक 342 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन ने 382 रन बनाए हैं. प्रियांश ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था. उस मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.

विज्ञापन

इन दोनों के अलावा, पंजाब की ओर खेल रहे सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर को भी इस टीम में जगह मिली है. सूर्यांश एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और इस सीजन अब तक खेले 4 मैचों में 106 रन बना चुके हैं. 23 साल के इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, यश एक युवा तेज गेंदबाज हैं, जो इस सीजन अब तक खेले एक मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर समेत ये 5 खिलाड़ी? अब मौका मिलना भी मुश्किल

ट्राई सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

विज्ञापन

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
9 जूनभारत-ए vs श्रीलंका-एदांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका
11 जूनभारत-ए vs अफगानिस्तान-एदांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका
15 जूनभारत-ए vs श्रीलंका-एदांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका
17 जूनभारत-ए vs अफगानिस्तान-एदांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका
21 जूनफाइनल (टॉप-2 टीमें)दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका

ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा ऐलान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ