IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में अपने पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को नहीं खरीदा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि KKR इस सीजन के लिए अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बना सकती है। गत चैंपियन ने अनुभवी बल्लेबाज को 1.5 करोड़ की कीमत पर खरीदा है। आइये जानते हैं कि क्यों अजिंक्य रहाणे टीम के लिए एक अच्छे कप्तान साबित होंगे।
कप्तान के रूप में सफल ट्रैक रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ होने के साथ-साथ अपनी नेतृत्व करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2020-21 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने रणजी ट्रॉफी भी जीती थी। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की भी कप्तानी की है। ऐसे में उन्हें आईपीएल में भी कप्तानी करने का अनुभव है। ऐसे में वो इस नई भूमिका के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
लंबे समय तक कर सकते हैं टीम की कप्तानी
अजिंक्य रहाणे इस समय टीम इंडिया की फ्यूचर स्कीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वो अपना सारा ध्यान KKR टीम पर लगा सकते हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में भी काफी ज्यादा सुधार किया है। वो अब और ज्यादा आक्रामक बल्लेबाज के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसे में KKR मैनेजमेंट एक लंबे समय तक उन्हें टीम का कप्तान बना सकता है।
नए कप्तान को कर सकते हैं तैयार
रिपोर्ट्स में पहले बताया कि टीम वेंकटेश अय्यर को कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन अब टीम मैनेजमेंट उन्हें उपकप्तान बना सकती है। इसके अलावा वो वेंकटेश अय्यर को अपने फ्यूचर कप्तान के रूप में तैयार भी सकती है। वेंकटेश अय्यर काफी समय से टीम के साथ हैं। टीम के कोच चंद्रकांत पंडित भी उन्हें पसंद करते हैं। ऐसे में अजिंक्य उन्हें अपनी कप्तानी में फ्यूचर के लिए तैयार सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
47 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines