IPL 2025: 'जल्दी आ गए...', RCB के खिलाफ धोनी के 9वें नंबर पर बैटिंग करने पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज

IPL 2025: एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नौवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। उनके बैटिंग में इतने नीचे उतरने पर वीरेंद्र सहवाग ने तंज कसा है।

MS Dhoni Virender Sehwag

MS Dhoni Virender Sehwag

IPL 2025: पिछले कुछ सीजन से पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लोअर ऑर्डर में बैटिंग कर रहे हैं। धोनी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में भी नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए और 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम के काम ना आ सकी, जहां टीम को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के खिलाफ मैच में धोनी से पहले रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और यहां तक ​​कि रविचंद्रन अश्विन ने भी बैटिंग की। मैच खत्म होने के बाद उनकी बैटिंग को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी तंज कसा।

विज्ञापन

‘क्रिकबज’ के पोस्ट-मैच शो में बोलते हुए सहवाग ने धोनी की बैटिंग को लेकर मजाक में कहा, ‘वह जल्दी आ गए ना। वास्तव में वो 19वें या 20वें ओवर में बैटिंग करने के लिए आए। आज उनकी बैटिंग 16वें ओवर में ही आ गई, तो इसका मतलब वो जल्दी आ गए ना। या तो वो जल्दी आ गए या फिर उनके बल्लेबाजों ने काफी जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। टीम ने तय किया होगा कि धोनी केवल इतनी ही गेंदें खेलेंगे। यह हैरानी भरा नहीं था।’

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: CSK हारी, लेकिन जडेजा-अश्विन ने लगाई ‘अनोखी फिफ्टी’, चेपॉक में रचा इतिहास

धोनी ने सुरेश रैना को पछाड़ा

मैच में 30 रन की पारी के साथ ही धोनी अब पूर्व साथी क्रिकेटर सुरेश रैना को पीछे छोड़कर आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में धोनी ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 187.50 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए। इस पैनल में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि धोनी का लोअर ऑर्डर में इतना नीचे बैटिंग करना उनकी समझ से परे है।

विज्ञापन

धोनी को लेकर उथप्पा का बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि सीएसके के किसी भी कोच में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह धोनी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बैटिंग करने के लिए कह सके। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में धोनी ने लोअर ऑर्डर में बैटिंग करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में बताते हुए कहा था कि वह युवा खिलाड़ियों को मौके देना चाहते हैं और यही वजह है कि वो नीचे बैटिंग करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ