IPL 2025: अटूट है भुवनेश्वर कुमार का ये शानदार रिकॉर्ड, 2 बार किया बड़ा कारनामा

IPL 2025: आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। जिसको आज तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। लगातार 2 बार भुवनेश्वर ने ये कारनामा करके दिखाया है।

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar

IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहे हैं। इस बार ज्यादातर खिलाड़ियों की टीमें बदल चुकी है, इसके अलावा कई टीमों के कप्तान भी बदल चुके हैं। इसके अलावा पिछले 17 सीजन में आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो अभी तक टूट नहीं पाए हैं। ऐसा ही एक खास रिकॉर्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है, जो आज तक नहीं टूट पाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर के नाम ये खास रिकॉर्ड जुड़ा था।

विज्ञापन

क्या है भुवनेश्वर का ये खास रिकॉर्ड?

भुवनेश्वर कुमार इस बार आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले लंबे समय तक भुवनेश्वर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए भुवी ने लगातार दो आईपीएल सीजन पर्पल कैप पर कब्जा किया था। आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में आरसीबी को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 17 मैचों में 23 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद आईपीएल 2017 में भी भुवी लय कायम रही। इस सीजन भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 26 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल 2017 में भी पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा रहा था। आईपीएल इतिहास में भुवनेश्वर कुमार पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने लगातार 2 बार पर्पल कैप पर कब्जा किया है।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल आंकड़े

आईपीएल में अभी तक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 176 मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 181 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में भुवी का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ