'यह बहुत दूर की बात...' रोहित शर्मा के 2027 तक खेलने पर हरभजन सिंह का बड़ा बयान

Harbhajan Singh On Rohit Sharma: पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Harbhajan Singh-Rohit Sharma

Harbhajan Singh-Rohit Sharma

विज्ञापन

Harbhajan Singh On Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। रोहित की कप्तानी में ये टीम इंडिया की 1 साल के अंदर दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि भारतीय कप्तान वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन खिताब जीतने के बाद रोहित ने अपने बयान से इन सब अटकलों पर विराम लगा दिया था। रोहित ने कहा था कि वे अभी कोई रिटायरमेंट का प्लान नहीं बना रहे हैं उन्होंने वनडे विश्व कप 2027 तक खेलने की इच्छा जाहिर की थी। जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने थोड़ा संदेह जताया है।

रोहित को लेकर क्या बोले हरभजन सिंह?

ईएसपीएन से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने बताया “मुझे लगता है कि अगर उनके लिए कुछ हासिल करना बाकी है तो वह है 50 ओवर का विश्व कप। वह शायद जीतना चाहेंगे लेकिन इसके लिए अभी ढाई साल का समय है। यह बहुत दूर की बात है, उन्हें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है। अगर वह अब भी ऐसा कर सकता है तो उसे इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अगर वह कड़ी मेहनत करेगा तो वह खेलेगा। विराट कोहली के साथ भी यही स्थिति है।”

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आया था रोहित का बयान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा था “मैंने अभी सभी विकल्प खुले रखे हैं। मैं देखना चाहता हूं कि कितना अच्छा खेल रहा हूं। हालांकि मैं अभी 2027 के बारे में नहीं सोच रहा हूं वो काफी दूर है।”

विज्ञापन

2 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीतने से चूक गई थी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार को भारतीय फैंस आजतक नहीं भुला पाए हैं। इसके बाद साल 2024 में टी20 विश्व कप खेला गया। जिसको रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने नाम किया। इसके बाद अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फानइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में दूसरा आईसीसी टाइटल हासिल किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ