हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: ‘THALA इज बैक’...चेन्नई में लौटा सीएसके का सबसे बड़ा सुपरस्टार, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2025: दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2025 की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
MS Dhoni: ipl 2025

IPL 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी 43 की उम्र में भी नए सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैंस धोनी को दोबारा मैदान पर देखने के लिए बेताब है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अब नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी अब चेन्नई पहुंच चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का दिखा नया अंदाज 

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज और बढ़ गया है. फैंस इस स्टार खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। आईपीएल 2025 की तैयारी के लिए अब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की एयरपोर्ट से निकलते हुए वीडियो वायरल हो रही है। फैंस को माही का यह नया अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 25 फरवरी से सीएसके के खिलाड़ी चेन्नई पहुंच रहे हैं। कप्तान रितुराज गायकवाड़ भी चेन्नई में ही मौजूद हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी टीम के साथ जल्द ही मैदान पर नजर आएंगे।

विज्ञापन

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलने वाले हैं धोनी 

बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी को सीएसके की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले मात्र 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। पिछले 2 से 3 सीजन में धोनी आखिरी के 2 से 3 ओवरों में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। अब फैंस उम्मीद कर रहे होंगे की नए सीजन में माही को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। धोनी मौजूदा समय में पहले से ही फिट नजर आ रहे हैं।

CT 2025: शर्मिंदा हुआ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, अब पूरे देश से मांग रहा माफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola