RR vs RCB: आज बदल जाएगी आरसीबी की जर्सी, जानें क्या है इसकी वजह?

IPL 2025 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाले मैच में आज आरसीबी की जर्सी बदलने वाली है। आरसीबी आज जयपुर में ग्रीन जर्सी पहनकर खेलने वाली है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RR vs RCB: आईपीएल 2025 में आज पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच जयपुर में खेला जाएगा। अभी तक इन दोनों टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं, जिसमें से आरसीबी ने 3 मैचों में जीत और 2 में हार तो वहीं राजस्थान ने 3 में हार और 2 में जीत हासिल की है। वहीं आज के मैच में आरसीबी की जर्सी बदलने वाली है।

विज्ञापन

हरी जर्सी पहनकर उतरेगी आरसीबी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हरी जर्सी पहनकर उतरने वाली है। आरसीबी ने पहली बार स्वच्छ और हरित पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हरी जर्सी पेश की थी। आरसीबी हर साल एक मैच के लिए अपनी ये हरी जर्सी पहनती है, खासकर जब मैच दिन के समय में होता है। साल 2011 से आरसीबी हर सीजन के एक मैच में हरी जर्सी पहनती आ रही है।

विज्ञापन

हरी जर्सी में कैसा है RCB का रिकॉर्ड

वैसे हरी जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। इस जर्सी को पहनकर आरसीबी ने 14 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 4 मैचों में ही टीम को जीत मिल पाई है। जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। आईपीएल 2024 में आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ हरी जर्सी में मैच खेला था, इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस जर्सी में आरसीबी का हाई स्कोर 248 का रहा है, इसके अलावा लो स्कोर 92 रन का।

विज्ञापन

RR के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ