RR vs RCB: विराट कोहली के लिए 'काल' साबित होता है ये गेंदबाज, 7 बार कर चुका आउट

IPL 2025 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज विराट कोहली की अग्निपरीक्षा होने वाली है। क्योंकि राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने आईपीएल इतिहास में कोहली को 7 बार आउट किया है।

IPL 2025 Virat Kohli

IPL 2025 Virat Kohli

IPL 2025 RR vs RCB: आईपीएल 2025 में आज फिर से डबल हेडर देखने को मिलने वाला है। जहां पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत देखने को मिलेगी, तो वहीं दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। पहला मैच राजस्थान और आरसीबी के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली का सामना उस गेंदबाज से होगा जो उनपर अक्सर भारी पड़ता है। ये गेंदबाज कोहली को आईपीएल में 7 बार आउट कर चुका है। ऐसे में आज कोहली को इस गेंदबाज के खिलाफ कोई खास रणनीति बनाकर बल्लेबाजी करनी होगी।

विज्ञापन

संदीप शर्मा से होगा कोहला का सामना

जब-जब आरसीबी का मैच होता है तो फैंस की नजरें विराट कोहली पर बनी रहती है। विराट इस सीजन भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आज विराट का सामना राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा से होने वाला है, जिनके खिलाफ कोहली को रन बनाने में थोड़ी परेशानी होती है। संदीप शर्मा के खिलाफ आईपीएल में अभी विराट ने 74 गेंदों पर 104 रन बनाए हैं। इस दौरान 7 बार संदीप शर्मा ने विराट को आउट किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में विराट का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अभी तक विराट कोहली 6 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 186 रन बनाए हैं। जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। पिछले मैच में कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और महज 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

RCB और RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अभी तक इन दोनों के बीच 32 मैचों में भिड़ंत देखने को मिली है। जिसमे से 15 मैचों में आरसीबी से जीत हासिल की है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स को 14 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा 3 मैच बेनतीजा रहे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ