हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा कहते हुए ऋषभ पंत हुए इमोशनल, सामने आया पोस्ट

IPL 2025 Rishabh Pant Post: ऋषभ पंत अब आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा करते हुए पंत ने एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Rishabh Pant

IPL 2025 Rishabh Pant Post: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखाी देने वाले हैं। पिछले कई सालों से पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आ रहे थे लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान को रिलीज करने का फैसला किया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को खरीदा। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स भी फिर से पंत को चाहती थी लेकिन अंत में बाजी एलएसजी ने मारी। पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। एलएसजी ने इस खिलाड़ी को 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा कहते हुए ऋषभ पंत इमोशनल दिखे।

दिल्ली का साथ छोड़, पंत हुए इमोशनल

लंबे समय से ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे। दिल्ली के फैंस भी पंत को काफी ज्यादा प्यार करते थे। अब ऐसे में अचानक से उनकी टीम चेंज हो जाना दिल्ली के फैंस के लिए भी थोड़ा हैरान कर देने वाला था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा कहते हुए अब पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो काफी इमोशनल कर देने वाला है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ का वीडियो वायरल, छलक रहा दर्द

विज्ञापन

अपनी इस पोस्ट में पंत ने लिखा, दिल्ली कैपिटल्स में मेरा सफर काफी यादगार रहा है। मैं यहां टीनएजर के रूप में आया था। दिल्ली कैपिटल्स में आकर मैंने काफी ग्रो किया है। 9 साल तक हम साथ में आगे बढ़े और जिस चीज ने इसको सबसे ज्यादा यादगार बनाया वो आप हैं फैंस… आपने हमेशा मेरा साथ दिया, मुझे सपोर्ट किया, जिसको मैं हमेशा अपने दिल में रखूंगा।

ऋषभ पंत का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल 2025 में अब पंत लखऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि एलएसजी उनको नया कप्तान भी चुन सकती है। केएल राहुल को रिलीज करने के बाद से एलएसजी नए कप्तान की खोज कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 3 धुरंधरों को मेगा ऑक्शन में हुआ भारी नुकसान, कभी होती थी तगड़ी कीमत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola