RCB vs GT: विराट के विकेट पर बौखलाए आरसीबी फैंस, इंस्टाग्राम पर एक्टर अरशद वारसी को कहा बुरा-भला

IPL 2025 RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली के आउट होने पर आरसीबी फैंस ने एक्टर अरशद वारशी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर उनकी तस्वीरों के नीचे कमेंट की।

RCB vs GT Virat Kohli

RCB vs GT Virat Kohli

IPL 2025 RCB vs GT: विराट कोहली पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। विराट का अगर कोई गेंदबाज मैच के दौरान विकेट ले लेता है तो उनके कुछ कट्टर फैंस सोशल मीडिया पर जाकर उस गेंदबाज या उसके नाम वाले शख्स को बुरा-भला कहना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही कुछ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच के दौरान देखने को मिला। जहां विराट के आउट होते ही आरसीबी और विराट के फैंस बौखला गए, जिसके बाद उन्होंने एक्टर अरशद वारसी पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

अरशद वारसी की फोटो के नीचे किए कमेंट

इस मैच में विराट कोहली फलॉप साबित हुए। बल्लेबाजी के दौरान कोहली 6 गेंद पर महज 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में गुजरात टाइटंस के अरशद खान ने विराट को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं विराट कोहली के विकेट के बाद उनके फैंस ने एक्टर अरशद वारसी के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जाकर उनकी तस्वीरों के नीचे कमेंट करने शुरू कर दिए। ज्यादा फैंस ने लिखा कि तुमने विराट को आउट क्यों किया?

विज्ञापन

विज्ञापन

RCB को मिली 8 विकेट से हार

इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे। जिसमें लिविंगस्टोन ने 54, जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रन जोड़े थे। वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद 170 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 2 विकेट खोकर 17.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली थी। वहीं साईं सुदर्शन ने 49 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ