IPL 2025: किरायेदार की बेटी को दिल दे बैठा था RCB प्लेयर, महज 13 साल थी उम्र

IPL 2025: आरसीबी के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। जिसको लेकर हाल ही में भुवी को बात करते हुए देखा गया। अपने किरायेदार की बेटी से भुवी को प्यार हो गया था।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025: फैंस अक्सर क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प होती है, ऐसे ही इंडियन क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है जो किसी फिल्म से कम नहीं रही। ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहा है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया, जो काफी मजेदार भी है।

विज्ञापन

13 साल के उम्र में हो गया था प्यार!

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है जिसका जिक्र हाल ही में भुवी ने रणवीर इलाहाबादिया को दिए गए एक इंटरव्यू में किया। दरअसल बचपन के दिनों में भुवनेश्वर अपनी फैमिली के साथ मेरठ रहते थे। तब नूपुर नागर भी अपनी फैमिली के साथ देहरादून से मेरठ रहने आई थी। नूपुर नागर की फैमिली भुवी के घर रेंट पर रही थी। जब इन दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को देखा था, तब भुवी की उम्र 13 और नूपुर की उम्र 11 साल थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती काफी मजबूत हो गई थी, जो आगे जाकर प्यार में बदल गई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।

विज्ञापन

साल 2017 में हुई शादी

कई सालों तक भुवनेश्वर और नूपुर ने एक-दूसरे को डेट किया, इसके बाद साल 2017 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। 23 नवंबर 2017 में इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है।

विज्ञापन

आरसीबी के लिए खेल रहे भुवी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले भुवी 11 साल तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। अभी तक आरसीबी के लिए भुवनेश्वर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 5 मैचों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन का पहला मैच भुवनेश्वर खेल नहीं पाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ